राग देश और तिलक कामोद में समानता और विभिन्नता |

प्रश्न - राग देश और राग तिलक कामोद में कौन कौन सी समानतयें और विभिन्नतायें हैं? 



राग देश और राग तिलक कामोद मे समता

1. दोनों राग ख़माज थाट से जन्य माने गए हैं |
2. दोनों का आरोह औड़व जाति का हैं |
3. दोनों के आरोह मे शुद्ध और अवरोह मे कोमल नि (निषाद) प्रयोग होता है |
4. ध और म की संगति दोनों रागो मे होती हैं |
5. दोनों चंचल प्रकृति के राग हैं |
6. दोनों राग ठुमरी के लिए अधिक उपयुक्त हैं |
7. पंचम दोनों मे महत्वपूर्ण हैं |
8. अवरोह मे ऋषभ दोनों मे वक्र हैं |
9. दोनों का गायन समय रात्रि का द्वितीय प्रहर है |
10. दोनों का चलन वक्र है |


राग देश और राग तिलक कामोद मे विभिन्नता

1. तिलक कामोद मे सां-प तथा ग-सा  और राग देश मे ग-नि की संगति बहुतायत से होती हैं |
2. राग देश मे कोमल नि आवश्यक स्वर हैं, किन्तु तिलक कामोद मे विवादी स्वर के नाते इसका वक्र प्रयोग होता हैं |
3. देश राग की तुलना मे तिलक कामोद का चलन अधिक वक्र हैं |




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ